अंबाला, 26 नवंबर (आर. सिंह):- जिला बाल कल्याण परिषद, बाल भवन, कुरुक्षेत्र में 25 से 27 नवंबर, 2026 तक आयोजित की जा रही डिवीजनल स्तर की बाल दिवस प्रतियोगिताओं 2026 के पहले दिन (25 नवंबर, 2026) अंबाला जिले के प्रतिभागी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
पहले दिन की प्रतियोगिताओं के परिणामों के अनुसार, ग्रुप डांस (ग्रुप 3) में पी.के.आर. जैन वाटिका स्कूल, अंबाला शहर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस (ग्रुप 2) में सोहनलाल डी.ए.वी. स्कूल, अंबाला शहर की गुरसीरत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ग्रुप डांस (ग्रुप 2) में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सोलो डांस (ग्रुप IV) में के.वी.-2, अंबाला की अश्विका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस (ग्रुप IV) में लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल, अंबाला छावनी ने पहला और पुलिस डी.ए.वी. स्कूल, अंबाला शहर ने दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस (ग्रुप I) में पुलिस डी.ए.वी. स्कूल, अंबाला शहर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सोलो डांस (ग्रुप III) में आर्मी पब्लिक स्कूल, अंबाला छावनी की भूमिका उपरेती ने पहला स्थान हासिल किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी, अंबाला ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विजेता बच्चों, उनके अभिभावकों, संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों और अध्यापकों को बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
