होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- पंजाब के लोगों की भावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब के हितों को मुख्य रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ किए गए गठबंधन का पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मर्यादा और लगन के साथ समर्थन करेगा। हर सीट पर पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगाकर गठबंधन की जीत सुनिश्चित करेंगे।

इन विचारों का प्रकटावा शिरोमणि अकाली दल के जिला होशियारपुर अध्यक्ष संजीव तलवाड़ ने आज नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल द्वारा स्थापित आपसी मेल-जोल और भाईचारे की परंपराओं को आगे बढ़ाया है। अब पार्टी के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर सीट पर जीत हासिल करने के लिए प्रयास करे, ताकि सरदार सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

संजीव तलवाड़ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव, मेहनत और जिम्मेदारी पार्टी को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सुधीर शर्मा, संतोष सिंह औजला, मनप्रीत सिंह संधू और बरविंदर परमार को सम्मानित किया गया।

समारोह में पूर्व मेयर प्रेम सिंह, बी.सी. सेल पंजाब के महासचिव विक्रमजीत कलसी, सोई दोआबा ज़ोन के प्रधान सुखविंदर सिंह औजला, उपप्रधान कसिक, ट्रांसपोर्ट सेल के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह, बी.सी. सेल के जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, आर.टी.आई. सेल के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष हरजी बजवा, व्यापार सेल के जिला अध्यक्ष सरबजीत साबी, स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष इंदर कुमार के अलावा विभिन्न सर्कलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।