नवांशहर, 26 नवंबर (जतिंदरपाल सिंह कलेर):- सी-पाइट कैंप नवांशहर के प्रशिक्षण अधिकारी सूबेदार तेजिंदर सिंह ने बताया कि जिला नवांशहर, जिला लुधियाना की तहसील समराला और जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के युवाओं के लिए वर्ष 2027 में होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती, पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बलों की लिखित परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहला बैच 1 दिसंबर 2026 से पहले शुरू हो रहा है। उपरोक्त जिलों और तहसीलों से संबंधित इच्छुक युवा किसी भी दिन सुबह 9 बजे के बाद आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और फोटोकॉपी लेकर कैंप में उपस्थित हो सकते हैं।

प्रशिक्षण अधिकारी सूबेदार तेजिंदर सिंह ने बताया कि कैंप में प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को आवास और भोजन बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाया जाएगा।