होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- जिला वुशू एसोसिएशन ऑफ कपूरथला की ओर से 10वां जिला स्तरीय वुशू ट्रेनिंग कैंप और रेफरी सेमिनार का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स जोन में जिला वुशू एसोसिएशन ऑफ कपूरथला के महासचिव गुरचरण सिंह के नेतृत्व में करवाया गया।

कैंप में फाइटर स्पोर्ट्स जोन की कोच राबिया, एम्मानुएल स्पोर्ट्स अकादमी की कोच नीलम, चैंपियन डेवलपमेंट हब के कोच बलविंदर सिंह और सेल्फ स्टार मार्शल आर्ट्स अकादमी के कोच प्रदीप बजाज के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कैंप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष तौर पर एनआईएस कोच विशाल सिंह और कोच भगवत पहुंचे। कैंप में पहुंचने पर जिला वुशू एसोसिएशन ऑफ कपूरथला के महासचिव गुरचरण सिंह, युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया और टीम के सभी सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया। कैंप में खिलाड़ियों ने विशाल सिंह से वुशू की नई तकनीकों का प्रशिक्षण लिया और अच्छा प्रदर्शन किया।

कैंप में युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया, महासचिव गुरचरण सिंह और एनआईएस कोच विशाल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

राजीव वालिया ने खिलाड़ियों से कहा कि आज के समय में सभी को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। आज के समय में सभी विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जाती है।

इस अवसर पर संतोख सिंह, इंद्रजीत सिंह, समरजीत सिंह, बलकरण सिंह, दिलबाज सिंह, आकाशदीप सिंह, हरप्रीत कौर और मुस्कान शामिल हुए।