होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- सेंट जोसेफ अस्पताल, राम कॉलोनी कैंप, होशियारपुर के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. प्रवेश कुमार ने अस्पताल की टीम को प्रमाण पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी।
अस्पताल की ओर से डॉ. जेसी जोसेफ, डॉ. सतपाल गोजरा और अन्य सदस्यों ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए इसे पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। अस्पताल प्रबंधन ने डॉ. प्रवेश कुमार एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान अस्पताल के लिए गौरव की बात है और भविष्य में मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर सीनियर सिस्टर अनुपा, डायरेक्टर सिस्टर शालिनी सहित अस्पताल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
