अंबाला, 26 नवंबर (आर. सिंह):- डॉ. जुगिंदर सिंह के नेतृत्व में राजकीय हाई स्कूल सलारहेड़ी (अंबाला कैंट) में 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. जुगिंदर सिंह ने विद्यार्थियों और स्टाफ को संविधान दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है, ताकि हमारा शोषण न हो सके।

इस अवसर पर संविधान से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मौलिक अधिकारों, संवैधानिक शक्तियों और प्रस्तावना से संबंधित चित्र बनाए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।