होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- किंग एडवर्ड पब्लिक स्कूल टूटोमजारा की ओर से अपने 23 वर्ष पूरे होने पर वार्षिक समागम "बज़म ए सफ़ाकत" 29 नवंबर को एमडी महिंदर सिंह जसवाल के दिशा-निर्देशों पर प्रिंसिपल मैडम आशा शर्मा और नरिंदर कुमार के नेतृत्व में समूह स्टाफ के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है
इस संबंधी जानकारी देते हुए एमडी महिंदर सिंह जसवाल, प्रिंसिपल आशा शर्मा और नरिंदर कुमार ने संयुक्त रूप में बताया कि यह कार्यक्रम 29 नवंबर को दोपहर बाद 1 बजे आरंभ होगा। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रकार के गीत, ग़ज़ल, कोरियोग्राफी, नाटक, गिद्दा, भंगड़ा और अन्य प्रस्तुतियां बहुत ही बढ़िया और प्रभावशाली ढंग से पेश की जाएंगी, जो हमारे समाज को सीख देने वाली होंगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर शामिल होंगे और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में होशियारपुर के डीडीपीओ संदीप सिंह उपस्थित रहेंगे। स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की गई है कि वे दोपहर 12:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी-अपनी सीट ग्रहण कर लें।।।
