होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से उत्कृष्ट कार्यशैली और शानदार प्रदर्शन करने वाले एडवाइजरों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में LIC होशियारपुर ब्रांच की सीनियर LIC बीएम क्लब मेंबर एडवाइजर डा. ममता को उनकी बेहतरीन कार्यशैली के लिए LIC नॉर्थ जोन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि डा. ममता अपनी मेहनत, लगन और बेहतर कार्यप्रणाली के चलते लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कार्यशैली को देखते हुए पिछले कई सालों से उन्हें लगातार सम्मानित किया जा रहा है। नॉर्थ जोन स्तर पर मिली यह उपलब्धि उनकी पेशेवर प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता का प्रमाण है।

इस सम्मान के अवसर पर ब्रांच मैनेजर जोगिंदर पाल, डीओ सुरिंदर सिंह, एबीएम विनोद गोयल, एबीएम बृजपाल सिंह शेखावत, स्मृति शैली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने डा. ममता को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।