नवांशहर- नवांशहर के बारादरी बाग में मुख्यमंत्री योगशाला के तहत योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
योग प्रशिक्षक इरा सैनी ने कहा कि रोजाना योग करने से बड़ी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। पंजाब सरकार की पहल पर मुख्यमंत्री योगशाला के तहत चलाई जा रही योग कक्षाएं लोगों की जीवनशैली में बदलाव ला रही हैं।
 नवांशहर के बारादरी बाग में रोजाना योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर लोग अपने स्वास्थ्य में बदलाव महसूस कर रहे हैं। योग कक्षाएं रोजाना सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक लगाई जाती हैं। शहरवासियों को इन कक्षाओं का लाभ उठाना चाहिए। 
पहले के समय में लोग कठिन शारीरिक मेहनत करके अपने शरीर को स्वस्थ रखते थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग करके अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग सिखाने की कोई फीस नहीं है, बस आपको अपने लिए एक घंटा निकालना होगा। 
इस मौके पर अश्विनी गौतम, महेंद्रपाल सिंह, दीपक राणा, राजीव कुमार, राजपाल सिंह, ईश्वर जांगड़ा, जेपी बत्रा, नीरज राणा, आरती, रेनू, नीरू, गुरदयाल मान, रजनीत सैनी, डॉ. चेतना, डॉ. प्यारे लाल, जोगिंदर राम, दलजीत कौशल, अजय, बलजीत कुमार, अजय लाडी, बलजीत सिंह, डॉ. कुमार आदि मौजूद रहे।