पटियाला (मनप्रीत सिंह):- वार्ड नंबर 54 के अंतर्गत आने वाली नई बस्ती बडूंगर में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस को समर्पित एक धार्मिक समारोह का आयोजन भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी की ओर से किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान गुरनाम सिंह, ऑडिटर जीत सिंह और वरिष्ठ उपप्रधान राम भजन की देखरेख में आयोजित हुआ। सुबह हवन यज्ञ किया गया और दोपहर को श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर बरताया गया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप कुमार धारीवाल और वार्ड नंबर 54 के पार्षद जगमोहन चौहान ने विशेष रूप से शिरकत की। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को सुंदर लाइटिंग और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
इस अवसर पर गायक संतोष कुमार, दविंदर कुमार और नरेंद्र ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया।
इस मौके पर भाजपा नेता रूप कुमार धारीवाल और पार्षद जगमोहन चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके पवित्र विचारों और शिक्षाओं को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। वाल्मीकि जी की शिक्षाएं प्रत्येक मनुष्य को समान समझने और आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देती हैं।
इस अवसर पर रामजस, रमेश कुमार, रोहित, दलविंदर सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह गिल, अशोक कुमार, रिंकू आदि उपस्थित थे।
