पीएम मोदी ने विकसित भारत @2047 लॉन्च किया: वॉयस ऑफ यूथ, पीईसी ने भी इस पहल में भाग लिया

चंडीगढ़: 11 दिसंबर, 2023: प्रधान मंत्री श्री. नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ़ यूथ वर्कशॉप को आज 11 दिसंबर, 2023 को लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कुलपतियों, निदेशकों और विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए इस वर्कशॉप शुरुआत की।

PEC के निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया भी राज-भवन चंडीगढ़ से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ ही, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ के परिसर में, उप निदेशक, प्रो. सिबी जॉन; डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डी.आर. प्रजापति, सभी संकाय सदस्यों और स्टाफ सदस्यों के साथ इस लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप निदेशक प्रो. सिबी जॉन ने सभी फैकल्टी मेंबर्स को संबोधित करते हुए कहा, कि राष्ट्र के विकास के लिए इस पहल का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, कि यह वर्कशॉप वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र के लिए एक विचार मंच की तरह है। उन्होंने सभी संकाय सदस्यों और स्टाफ सदस्यों को कार्यक्रम से परिचित कराया। उन्होंने संस्था के लिए जारी की गई एसओपी भी साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारत 3.7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है,   ऐसे कदम हमें विकसित भारत जरूर बनाएगें।

प्रधान मंत्री श्री. नरेंद्र मोदी ने अमृत पीढ़ी बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, ''युवा शक्ति परिवर्तन की वाहक भी है और परिवर्तन की लाभार्थी भी है। यह देश का भविष्य लिखने का एक महान अभियान है।'' उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को  विकसित भारत की भव्यता को और बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी देने होंगे।