गढ़शंकर, 28 नवंबर (सुरिंदर सिंह खालसा):- गढ़शंकर तहसील के गांव कित्तणा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक प्रकाश में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के संबंध में आज विशेष धार्मिक समागम करवाया जाएगा।

27 नवंबर से आरंभ हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब का आज भोग डाला जाएगा। भोग के उपरांत गुरबाणी का मधुर कीर्तन कर क्षेत्र के प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को निहाल करेंगे।

इस संबंध में बीते कल एक शोभायात्रा भी निकाली गई। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर नगर के विभिन्न रास्तों से गुजरती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई।

आज के समागम के दौरान रागी और कथा वाचक गुरु जी के जीवन तथा शिक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे। दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी समूचे क्षेत्र के निवासी इस आध्यात्मिक समागम में बड़ी संख्या में भाग लेंगे।