हरोली/ऊना, 27 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- पंजाब सरकार द्वारा मनाए जा रहे श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित शोभा यात्रा फरीदकोट से चलकर तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी करेंगे। इस संबंध में तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में कमिश्नर मैडम के.पी. बराड़, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभा यात्रा की रूपरेखा, रूट प्लान, लंगर की व्यवस्था तथा शोभा यात्रा के स्वागत संबंधी विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
शोभा यात्रा 02 दिसंबर 2026 को फरीदकोट से आरंभ होकर फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और गढ़शंकर से होते हुए 03 दिसंबर 2026 को तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी। 04 दिसंबर 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे तथा 06 दिसंबर 2026 को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग और कीर्तन दीवान सजाए जाएंगे।
इस अवसर पर एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार जी, बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी, बाबा सुखदेव सिंह जी, माखन सिंह जी, चौधरी जीत सिंह तथा एसएचओ गढ़शंकर उपस्थित थे।
