हरोली/ऊना, 28 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- गढ़शंकर के डीएसपी सरदार रूपिंदर सिंह जी तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान, श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा मनाए जाने वाले श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु घर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा केवल सिंह जी और बाबा सुखदेव सिंह जी ने उन्हें गुरु घर की बख्शीश के रूप में सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।