होशियारपुर/दलजीत अजनोहा (पैगाम-ए-जगत):- समूह गयार समाज दोआबा रीजन द्वारा होशियारपुर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गयार समाज की ओर से भाजपा नेता डॉ. रमन घई को गयार बिरादरी और समाज के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रमन घई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देकर देश के निचले आर्थिक स्तर पर रहने वाले 60 प्रतिशत लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

वार्षिक मेले में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. घई ने केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है, जो सराहनीय कदम है। डॉ. घई ने गयार समाज को वार्षिक मेले की बधाई देते हुए पूरे समाज के सुख-शांति और तरक्की की कामना की। इस अवसर पर गयार समाज ने डॉ. रमन घई को सम्मानित किया।

इस मौके पर उदल प्रधान, रवि कुमार, बचन, मनोज कुमार, नीटा, बब्लू कुमार, बबली कुमार, फौजी सिंह, मिथुन कुमार, बादल कुमार, करनैल सिंह, करन पहलवान, हरि सिंह, मोहन कुमार, सैला, गढ़शंकर से सलीन कुमार, सोमराज, मोमराज के अलावा अन्य युवा नेता शामिल थे।