होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फतूही स्थित दरगाह सखी सुलतान लख दाता पीर साईं जोगिंदर शाह कादरी में सालाना जोड़ मेला 30 नवंबर और 1 दिसंबर को दरगाह के मुख्य सेवादार साईं अविनाश शाह कादरी की अध्यक्षता में समस्त संगतों के सहयोग से बहुत प्रेम व श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए साईं अविनाश शाह कादरी ने बताया कि इस जोड़ मेले को समर्पित कार्यक्रम के दौरान 30 नवंबर को शाम 4 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी और शाम 5 बजे चिराग रोशन किए जाएंगे।

इसी प्रकार, अगले दिन 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे चादर चढ़ाई जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान पंजाब के प्रमुख कलाकार और कव्वाल अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न दरबारों से संत-महापुरुष बड़ी संख्या में शामिल होकर संगतों को आशीर्वाद देंगे। मेले के दौरान संगतों को बाबा जी का भंडारा निरंतर वितरित किया जाएगा।