नवांशहर (देस राज बाली):- श्री गुरु रविदास वेलफेयर ट्रस्ट रजि. नवांशहर की ओर से अमृत बाणी भवन नवांशहर में मासिक सत्संग समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सतिगुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित अमृत बाणी के दो अखंड जाप करवाए गए। पहला जाप श्री डी.सी. भाटिया जालंधर और दूसरा जाप श्री बलबीर भंगला की ओर से करवाया गया, जबकि पाठ की सेवाएं श्री रोशन छोकरां, सतपाल संगी और हरमेश थांदियां ने निभाईं। इस अवसर पर श्री रछपाल बिट्टू के पोते पारस सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। इसके बाद श्री चरण निगाह के जत्थे ने शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरुओं की वाणी से जोड़ा।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सहयोगी सदस्यों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें सर्वश्री सतपाल विरदी एडवोकेट, पत्रकार महिंदर सूद, मास्टर गिंद राम, मास्टर हरबलास, सत्या देवी भंगला, कमलजीत कौर कमल, अंजू जस्सल, सीमा रानी जिला मैनेजर, प्रिंसिपल प्रवीण कौर, एडवोकेट शमशेर सिंह झिक्का, प्रशोत्तम लद्धड़, सतपाल बेली, दर्शन राम पल्ली उच्ची, नाजर राम भंगला, ठाकुर दास माही आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य सर्वश्री सतपाल सल्हों प्रधान, परमजीत महालों, रेशम सिंह एडवोकेट, राम आसरा, जोगिंदर सिंह मैंगड़ा, झलमण हंसरो, अमनदीप सिंह सल्हों, हरनाम सिंह बरनाला, हरमेश मेषी आदि भी उपस्थित थे।
अंत में चाय, ब्रेड आदि का लंगर भी वितरित किया गया।
