बलटाना (पैगाम-ए-जगत):- श्री माता मनसा देवी सेवा दल द्वारा महामाई का आठवां विशाल भगवती जागरण एवं भंडारा करवाया गया, जिसमें माता की ज्योति श्री माता मनसा देवी मंदिर से लाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद लिया और लंगर ग्रहण किया। भजन गायक कवि कमल किशोर ने माता रानी के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। मंडल के प्रधान श्री प्रवीण मित्तल ने ज्योति प्रज्वलित करके जागरण का शुभारंभ किया और सभी वार्डवासियों का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
गोविन्द विहार, बलटाना में सजा माता रानी का दरबार
