हिसार:– युवा भाजपा नेता कुलदीप दुग्गल ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मार्केट कमेटी हिसार में की गई नियुक्तियों पर आभार व्यक्त किया।भाजपा युवा मोर्चा हिसार के जिला मंत्री कुलदीप दुग्गल ने नवनियुक्त चेयरमैन रविंद्र उर्फ रोकी और वाइस चेयरमैन अनिल डालमिया को उनके पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
कुलदीप दुग्गल ने इस मनोनयन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र खटक सिरसाना को मार्केट कमेटी हिसार का सदस्य बनने पर भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री कुलदीप दुग्गल के साथ-साथ अंजू रानी, राजिंदर ढाका, सतीश खोखा व अन्य सभी गणमान्य साथी मौजूद रहे और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
मार्केट कमेटी हिसार के नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर युवा भाजपा भाजपा नेता कुलदीप दुग्गल ने शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त
