रतिया, 6 अगस्त:- शहीद ऊधम सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बरोटा, रतिया, फतेहाबाद में विश्व स्तनपान सप्ताह बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माँ और शिशु के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर निदेशक  डॉ गुरमीत कौर नड्डा, प्राचार्या शशिकलावती अरुणाचलम, समस्त अध्यापकगण एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्तनपान के महत्व पर आकर्षक चार्ट एवं पोस्टर प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने अपने चार्ट एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से जन्म के बाद पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने के लाभ, सही स्तनपान तकनीक, मातृ पोषण तथा शिशु के समुचित विकास में स्तनपान की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलायी। उन्होंने समाज में स्तनपान को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।
निदेशक डॉ नड्डा , प्राचार्या एवं सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी ने स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु स्तनपान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।