हांसी:– लोकप्रिय विधायक लायन विनोद भ्याणा के जन्मदिवस तथा लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को बेसहारा गौशाला, पुरानी मार्किट कमेटी, बड़सी गेट, हांसी में पौधारोपण एवं गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए तथा गौ-सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान लायन संजय बंसल, सचिव लायन प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन भूषण मेहन्दीरत्ता, विधायक लायन विनोद भ्याणा, सुरेश बंसल, सुरेन्द्र बांगा, दीपक मित्तल, अशोक भुटानी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन लायन दिनेश धवन, गुलशन कुमार (बिट्टू), राजेन्द्र कुमार (शन्टी), अरुण आर्य, प्रधान मुकेश मुंढालिया, विनोद सैनी, नवीन ठाकुर, साहिल भ्याणा, अंशुल भ्याणा, लुकेश भुटानी, पप्पू चुघ सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुरेश बंसल ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।