होशियारपुर:- जिला होशियारपुर के गांव खन्नी के प्राचीन माता कल्याणी मंदिर जेजों रोड पर समूह कमेटी सदस्यों की ओर से अध्यक्ष तिलक राज खन्नी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से साप्ताहिक कार्यक्रम करवाया गया। जिसका आज बहुत ही श्रद्धा से समापन हुआ। आज समाप्ति पर पहले समूह कमेटी सदस्यों की ओर से हवन किया गया और कंजक पूजन किया गया। उपरांत प्रमुख कलाकारों जिन में जिन में पवन जिंदल, संदीप उद्यानवालियां और शाम राजा शामिल थे महामाई की महिमा का गुणगान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष तिलक राज ने बताया के आज विश्व मानव रूहानी केंद्र नवा नगर ब्रांच माहिलपुर की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। जिस में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी गई। इस अवसर पर बलदेव सिंह, पंडित राम लुभाया, सुरेश कुमार, हरभजन लाल, राजेश कुमार राजा, और सप्ताह भर चले भंडारे में सहयोगी अनिल अग्रवाल, जोगिंदर पाल मैनन, डाक्टर लखविंदर सिंह, पंडित कैलाश, बब्बी आनंद, रोहन विज, और माता कल्याणी वैलफेयर सोसाइटी, समूह नगर निवासी, क्षेत्रीय गांवों के सहयोगी सज्जन और अन्य गणमान्य लोग रोजाना समय समय पर उपस्थित रहे।
माता कल्याणी मंदिर खन्नी में साप्ताहिक वार्षिक भंडारा और श्री मद भागवत कथा का समापन हुआ।
