होशियारपुर:- जिला अध्यक्ष सतीश बाबा द्वारा बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करने के लिए वार्ड -वार्ड में जाकर कार्यकर्ताओ से मिलनियो का क्रम शुरू किया गया है। इस क्रम में वार्ड न.33 में पहुंच कर निगम चुनावो की उमीदवार श्रीमति अनीता कुमारी द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया गया तथा उनसे चुनावो में आने वाली मुश्किलों के बारे में फीड बैक लिया गया।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधान सभा चुनावो को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया गया है की दिन रात मेहनत करके पार्टी के संगठन को मजबूत करे तथा वार्ड के स्थानीय लोगो से मिलकर उनकी हर प्रकार की समस्याओ का हल करवाये।
इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री श्री तीक्षण सूद ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की पंजाब को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों से बुरी तरह परेशान हो चुके है तथा केवल भाजपा में ही आशा की किरण दिखाई दे रही है जो पंजाब को नशे ,गैंगस्टरवाद ,तथा बढ़ रहे कर्जे से मुक्ति दिला सके। इस मोके पर श्री ऐ.एस.कंग द्वारा श्री सतीश वावा को सनमानित किया तथा चुनावों में दिन -रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र देकर उत्साहित किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व मेयर शिव सूद ,जिला सचिव श्रीमति अर्चना जैन तथा जिला सचिव अश्वनी गेंद ,श्रीमती राकेश सूद ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर ,लीगल सेल के प्रदेश को कनवीनर मनीष रल्हन ,यशपाल शर्मा,संजीव झा ,विजय कौशल ,रशपाल सिंह गिल साहब ,रविकांत भल्ला ,तेजिंदर ओहरी ,श्रीमती सपना भल्ला ,श्रीमती गुरविंदर कौर ,श्रीमती हरवीर कौर आदि उपस्थित थे।
वार्ड वार्ड में कार्यकर्ताओं से बात करके भाजपा के संगठन को मजबूत करने की मुहिम को मिल रहा है भारी समर्थन सतीश वावा
