होशियारपुर:- नशा मुक्ति अभियान ‘मिशन स्माइल 3.0’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) श्रीमती गुरसिमरनजीत कौर द्वारा कार्यालय में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क का दौरा किया गया। अपनी विज़िट के दौरान एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने हेल्प डेस्क पर तैनात काउंसलरों से बातचीत की और चल रहे कार्य की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद काउंसलर चंदन, काउंसलर राजविंदर कौर तथा काउंसलर तरुण प्रकाश द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
श्रीमती गुरसिमरनजीत कौर ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नशा पीड़ितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यह हेल्प डेस्क न केवल लोगों को जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें मानसिक सहयोग प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी डर के इन काउंसलरों की मदद लें, ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। इस अवसर पर काउंसलरों ने एसडीएम को अब तक काउंसलिंग के लिए आए मामलों और मिशन की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाती शीहमार ने बताया कि जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी होशियारपुर द्वारा पिछले दो वर्षों से नशा मुक्ति अभियान के तहत मिशन स्माइल 3.0 के अंतर्गत जिले भर में सार्वजनिक काउंसलिंग एवं जागरूकता के लिए तथा सार्वजनिक स्थानों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से जनता को नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी होशियारपुर के अंतर्गत काउंसलर और टीम द्वारा सार्वजनिक काउंसलिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है।
एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर द्वारा मिशन स्माइल 30 हेल्प डेस्क का निरीक्षण नशा मुक्ति का संदेश
