संतोषगढ़/ऊना, 14 मई (नवीन महे):– नगर परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 मई को होने जा रहे चुनावों के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जारी सूची में नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 और 5 के लिए बलराम महे को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जारी सूची के अनुसार बलराम महे, जो जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ऊना के चेयरमैन हैं, को संबंधित वार्डों में चुनावी गतिविधियों की निगरानी तथा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी हाईकमान द्वारा यह नियुक्ति आगामी चुनावों में बेहतर समन्वय और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से की गई है।
नगर परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बलराम महे ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीवन लाल, कार्यकारी अध्यक्ष (प्रशासक) जीत राम पंभार तथा हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य कर्मवीर सिंह बौद्ध का आभार व्यक्त किया।
संतोखगढ़ नगर परिषद चुनाव वार्ड 1 से 5 की जिम्मेदारी बलराम महे को सौंपी
