होशियारपुर:- “देश के लोग राजनीतिक दलों को सरकार बनाकर अपने जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद रखते हैं। लेकिन सत्ता में आने और किसी जन कल्याणकारी योजना को लागू करने के बाद, कोई भी दल विभिन्न माध्यमों से जनता पर उपकार करने लगता है। जो कि एक बहुत ही गलत प्रवृत्ति है।” यह विचार मिशन न्यू इंडिया के पंजाब सूबे के सीनियर मीत प्रधान निर्मल दोस्त (रायकोट) ने प्रेस को जारी एक बयान में प्रकट किए।
     निर्मल दोस्त ने कहा कि लोग सरकारों से अपने अधिकारों की मांग कर सकते हैं, क्योंकि यह जनता का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूंजीपति दिन-प्रतिदिन अमीर होते जा रहे हैं और गरीब दिन-प्रतिदिन गरीब होते जा रहे हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। सरकारों को समाज में बढ़ती आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए आवश्यक दीर्घकालिक योजनाएं लागू करनी चाहिए।