गढ़शंकर- रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा चेयरमैन जे.बी. बहल की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 4 वर्षीय बेबी सफरा की आंख की पुतली बदलने के बाद उसकी पट्टी खोली गई। पट्टी इंग्लैंड निवासी डॉ. विजयपाल जगपाल और उनकी धर्मपत्नी रजिंदर कौर जगपाल द्वारा खोली गई।
इस अवसर पर बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह, अश्वनी दत्ता (सेवानिवृत्त डी.ई.ओ.), जे.बी. बहल (चेयरमैन), श्रीमती बलविंदर कौर, प्रोफेसर दलजीत सिंह, मदन लाल महाजन, कृष्ण कुमार (सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर) सहित गढ़शंकर यूनिट के सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. लखविंदर कुमार (प्रधान), हरी कृष्ण गंगड़ (जनरल सेक्रेटरी), उकार सिंह चहलपुरी (सेक्रेटरी), राजन मल्लन (कैशियर), आंखों के विशेषज्ञ डॉ. दीपक, हैप्पी साधोवाल (प्रधान, राजू ब्रदर्स वेलफेयर एसोसिएशन यूके एवं पंजाब), छिंदा गोलिया (प्रधान, डॉ. अंबेडकर वेलफेयर एसोसिएशन) और समाजसेवी हरप्रीत सिंह बैंस भी मौजूद थे।
यह मरीज संस्था द्वारा किया गया 4162वां कॉर्नियल ट्रांसप्लांट था। उल्लेखनीय है कि यह बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और बचपन से ही आंख की पुतली की समस्या से पीड़ित थी। उसके माता-पिता पिछले तीन वर्षों से पीजीआई और अन्य अस्पतालों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा ही मिली।
अंत में उन्होंने रोटरी आई बैंक से संपर्क किया, जिसके बाद संस्था ने जालंधर के अरोड़ा आई हॉस्पिटल में अपनी तरफ से इस बच्ची का ऑपरेशन करवाया। इस ऑपरेशन का पूरा खर्च इंग्लैंड निवासी डॉ. विजयपाल जगपाल ने संस्था को दिया।
इस मौके पर डॉ. तरसेम सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।
रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने 4 वर्षीय बच्ची की आंख की पट्टी खोली
