होशियारपुर:- पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि दो दिन पहले दिल्ली लाल किला के पास हुए बंम्ब ब्लास्ट जिसमें में 13 लोग मारे गए तथा दर्जनों लोग घायल हो गए थे, एक दिल दहलाने वाली आतंकवादी घटना थी। उन्होंने कहा कि भारत का गैर जिम्मेदार विपक्ष बजाए की घटना के दोषियों को जल्दी से पकड़ कर इस के पीछे के षड्यंत्र का पता लगाने की मांग करके उन्हें सज़ा दिलवाने की बात करना परन्तु उन्होंने घटना के बाद ऊलजलूल वक्तव्य देने शुरू कर दिए।
जिससे अपराधियों का संरक्षण करने तथा उनके हौसले बढ़ाने का वातावरण बना। श्री सूद ने केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा दिल्ली पुलिस समेत केंद्रीयएजेंसियों की कारवाई की सराहना करते हुए कहा हैं किइतनी बड़ी घटना के दोषियों तक इतने अल्प समय में पहुंच कर उन के खिलाफ कारवाई प्राम्भ कर देना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धी हैं।
श्री सूद ने कहा कि पिछले 10-12 सालों में विपक्षी नेता प्रधामंत्री श्री नरेदर मोदी के खिलाफ आग उगल कर वास्तव में देश को कमजोर कर रहें हैं। जिससे पाकिस्तान प्राजोजित आतंकवाद की आग को हवा मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की घटनाओं की सख्त निंदा तथा आतंकियों के खिलाफ कठोर कारवाई की मांग होनी चाहिए।
जब ऐसे देश को तोड़ने वाली घटनायों के अपराधियों को आसानी से जमानत मिल जाती हैं तो दूसरे अपराधियों के भी हौसले बढ़ जाते हैं। सरकार को कानून बना कर आतंकी अपराधियों की जमानत का अधिकार खत्म करना चाहिए तथा अदालतों को भी ऐसे लोगों के साथ बिलकुल भी सहानुभूति नहीं दिखानी चाहिए।
आतंक से सम्बन्धित सभी लोगों को समाज में अगर अलग-थलग कर दिया जाएगा तो आतंकवाद पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता हैं।
अल्प समय में ही दिल्ली बम्ब ब्लास्ट के अपराधियों तक पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि तीक्ष्ण सूद
