करनाल, 2 जून: 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियो के उपलक्ष में हरियाणा योग आयोग पंचकुला के आदेशानुसार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी करनाल के निर्देशानुसार व उपमंडल अधिकारी के मार्गदर्शन मे आज खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सभागार इंद्री मे योगासन कम्पटीशन दिवस मनाया गया,इस कार्यक्रम मे आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारीयों,पतंजलि योगपीठ के सदस्यो, आयुष योग सहायकों, व आयुष योग इंस्ट्रक्टर,राजकीय स्कूल चाँद समंद व पतंजल योगशाला के 31साधको ने भाग लिया। इसमें प्रतिभागियों ने 5 जरूरी आसन व 2 ऐछिक आसनो का योग प्रदर्शन किया।
इस मौके पर ब्लॉक इंचार्ज डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से पूरे विश्व मे शांति खुशहाली आये ओर योग के प्रति सभी की जुड़ाव हो ऐसी कामना है। योग से सभी निरोग हो ओर सभी बीमार व्यक्ति सवस्थ हो इस उदेश्य से प्रतिदिन हमें योगाभ्यास करना चाहिए ।
मुख्य अतिथि श्री गुरु मलक सिंह,खंड पंचायत अधिकारी इंद्री ने विजेताओं को मैडल, ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया 10-18 वर्ग पुरुष मे चक्षित,युवराज, यशवीर प्रथम, द्वितीय,त्रित्य स्थान, 10-18वर्ष महिला वर्ग मे माया, खनक, गुरबानी, क्रमशः प्रथम, द्वितीय, त्रित्य स्थान , 18-55 पुरुष वर्ग मे अवसर पर अविनाश अनुज सतीश प्रथम द्वितीय तृत्य स्थान पर रहे 18-55 महिला वर्ग मे सुप्रिया, सीमा, डिंपल प्रथम, द्वितीय, तृत्य स्थान पर रहे।
इस अवसर पर डॉ सीमा, डॉ संदीप,डॉ कृतिक व श्री राकेश अनुज, संगीता फार्मासिस्ट, रमन, सीमा ,पंकज, मीनाक्षी आयुष योग सहायक, शिवानी, अंजू, कुसुम, नितिन आयुष योग इंस्ट्रक्टर , जिला खेल कूद विभाग की ओर से श्री परमजीत, श्रीमती बरखा चौधरी शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
इन्द्री में गूंजा योग का संदेश डॉ संजीव बोलेयोग ही है स्वस्थ जीवन का आधार
