होशियारपुर:- पंजाब सरकार द्वारा 'मावां-धीयां सत्कार योजना' की पहली किस्त जुलाई माह में जारी किए जाने की घोषणा के बाद चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ईशांक कुमार के कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं पंजीकरण एवं दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रही हैं।
डॉ. ईशांक कुमार ने पहले ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि योजना के पंजीकरण से जुड़ी महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही वे स्वयं भी अपने कार्यालय में पहुंचने वाली महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही उनके समाधान के प्रयास कर रहे हैं।
विधायक डॉ. ईशांक केवल महिलाओं के दस्तावेजों की जांच ही नहीं कर रहे, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उनके आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन से लेकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत भेज रहे हैं, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके और पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय पर मिल सके।
चब्बेवाल दफ़्तर पहुंचने वाली कई महिलाओं ने विधायक के सहज, मिलनसार और सहयोगी व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्या सीधे उनके सामने रख पा रही हैं। उनका कहना है कि विधायक द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक मामले में रुचि लेने से लोगों का विश्वास और भी मजबूत हुआ है। प्रतिदिन विधायक कार्यालय में उमड़ रही बड़ी संख्या इस बात का संकेत है कि क्षेत्र के लोग डॉ. ईशांक कुमार की जनसुलभ और संवेदनशील कार्यशैली पर भरोसा जता रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. ईशांक कुमार ने कहा, "मेरे हलके की हर महिला को उसका बनता हक दिलाना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसके लिए पूरी तरह वचनबद्ध हूं। 'मावां-धियां सत्कार योजना' का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचे, इसके लिए मैं स्वयं भी लगातार प्रयास कर रहा हूं। किसी भी महिला को पंजीकरण या दस्तावेजों से संबंधित समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मैं स्वयं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रत्येक समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करूंगा।"
मेरे हलके की हर महिला को उसका बनता हक दिलाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं डॉ ईशांक
