हरोली/ऊना, 9 जुलाई (राजवीर चोपड़ा):- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रयास सोसाइटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का अभियान निरंतर जारी है।
इसी क्रम में गांव बिधड़वाल, ग्राम पंचायत छेत्रा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 89 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 55 निःशुल्क लैब जांचें सम्पन्न की गईं। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर आशा वर्कर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा। उन्होंने ग्रामीणों को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली टीम में डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, निहाल सिंह एवं मनीष शामिल रहे, जिन्होंने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया।
स्थानीय लोगों ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के निकट निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शिविर के समापन पर लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।