होशियारपुर:- पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन तहसील होशियारपुर की विशेष बैठक प्रधान शमशेर सिंह धामी की अध्यक्षता मे मिनी सकतरेत होशियारपुर में हुई। जिसमें विशेष तौर पर पेंशनर्स को नेत्रदान संबंधी जागरूक करने हेतु रोटरी आई बैंक की ओर से चेयरमैन संजीव अरोड़ा, प्रधान जे.बी.बहल, अश्वनी दत्ता,प्रो. दलजीत सिंह ,जसबीर कंवर उपस्थित थे।
      इस अवसर पर प्रधान जे.बी. बहल ने नेत्रदान करने एवं मरणोपरांत नेत्रदान लेने की प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए कहा कि अगर आपके किसी प्रियजन की मृत्यु होती है तो आपने सिर्फ एक फोन सोसाइटी के किसी भी सदस्य को करना है ता जो सोसाइटी के सदस्य विशेषज्ञ डाक्टरज व उनकी टीम को लेकर आपके घर पर पहुंच जाएंगे जहां पर मृत्यु हुई है। और आंखें लेने की प्रक्रिया मात्र 15-20 मिनट के भीतर पूरी कर ली जाती है।
     चेयरमैन संजीव अरोड़ा ने बताया कि मरणोपरांत आंखें 6 से 8 घंटे के भीतर दान की जा सकती है। जिससे एक व्यक्ति द्वारा दान की गई आंखों से दो व्यक्तियों की अंधेरी जिंदगी को रोशनी मिलती है, और श्री अरोड़ा ने कहा कि यह भी जरूरी नहीं है कि जिस व्यक्ति ने नेत्रदान प्रण पत्र भरा हो वह ही आंखें दान कर सकता है, अगर जिस व्यक्ति ने प्रण पत्र नहीं भी भरा उसकी आंखें भी दान की जा सकती हैं। 
और श्री अरोड़ा ने पेंशनर्स को अपील करते हुए कहा कि वह भी नेत्रदान प्रण पत्र भरने के लिए आगे आए ताकि देश से अंधेपन को दूर करने हेतु और प्रयास किए जा सके। और यह फैसला आपने करना है कि मरणोपरांत आंखें दान करके दो अंधेरी जिंदगियों को रोशन करना है या दो चुटकी राख बनानी है।
     इस अवसर पर अश्विनी दत्ता व प्रो. दिलजीत सिंह ने भी संबोधित करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी बने नए कानून  के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
     पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर के प्रधान शमशेर सिंह ने सोसाइटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी ही समय-समय पर अपने सदस्यों को नेत्रदान संबंधी जागरूक करते रहेंगे और जो सदस्य नेत्रदान प्रण पत्र भरना चाहते हैं जल्द ही सोसाइटी के साथ तालमेल कर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर कुलवंत सिंह जिला प्रधान, महिंद्र कुमार मेहता, बलबीर सिंह सैनी व अन्य उपस्थित थे।