गढ़शंकर/होशियारपुर:- हल्का गढ़शंकर के गांव बिंजो में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं क्षेत्रीय विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा लोक मिलनी का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और विकास संबंधी मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
लोक मिलनी के दौरान गांव बिंजो के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव में नए पंचायत घर के निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत घर किसी भी गांव के प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों का प्रमुख केंद्र होता है तथा इसके निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरों के साथ-साथ गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति है कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।
उन्होंने कहा कि लोक मिलनी का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि आम लोगों को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गांव बिंजो के शेष विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए 25 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी करने पर डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी तथा पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस राशि से गांव में एक आधुनिक पंचायत घर का निर्माण होगा, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा।
इस मौके पर गांव की समूची पंचायत, ब्लॉक प्रधान, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गांव बिंजो के पंचायत घर के लिए 25 लाख रुपये की राशि जारी की
