हरियाणा/हिसार:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हिसार (ग्रामीण) द्वारा मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी कार्यक्रमों की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी हिसार (ग्रामीण) के अध्यक्ष माननीय श्री बृजलाल बहबलपुरिया जी ने की।
27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को जिला हिसार (ग्रामीण) के अंतर्गत गांव गंगवा, सरसाना, न्योली कला, डंढूर, झिड़ी और पातन में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा मजदूरों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा केंद्र सरकार की मनरेगा विरोधी नीतियों के खिलाफ जनजागरण किया गया।
इस अवसर पर बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि मोदी सरकार लगातार मनरेगा जैसी गरीबों की जीवनरेखा योजना को कमजोर कर रही है। पहले जहां 100 दिन काम की कानूनी गारंटी थी, वहीं आज मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी दोनों नहीं मिल रही है। मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ रोजगार योजना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन भाजपा सरकार ने बजट में कटौती कर इसे लगभग खत्म करने का रास्ता अपना लिया है। पंचायतों के अधिकार छीने जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर समाप्त किए जा रहे हैं।
कार्यक्रमों के दौरान ग्राम सभाओं के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर यह मांग रखी गई कि मनरेगा में 100 दिन से अधिक काम की गारंटी दी जाए।
मजदूरी की दर बढ़ाकर न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन की जाए।
समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिए जाएं।
बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव संघर्ष जारी रखेगी और जरूरत पड़ी तो सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में एचपीसीसी सदस्य एवं पूर्व बरवाला प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह गंगवा, जिला अध्यक्ष महिला संतोष जून, वरिष्ठ नेत्री कृष्णा दुग्गल,महिला नेत्री सरोज श्योराण, रमेश चाहर गंगवा गांव सरपंच भगवान दास, सरपंच सुल्तान सिंह, न्योली कलां सरपंच राजबीर सिंह, ईश्वर सिंह गंगवा, सुरेंद्र कुमार गंगवा, रामेश्वर कुमार गंगवा,सुमन, सुमित्रा, गुड्डी देवी, शकुंतला, रामकुमार जांगडा सरसाना, महावीर सरसाना, श्रीमति सुमन देवी न्यौली कलां, बाला देवी न्यौली कलां बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रही।
मनरेगा पर मोदी सरकार के हमलों के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन गांवगांव पहुंची आवाज़ बृजलाल बहबलपुरिया
