हरोली/ऊना, 23 जून (राजवीर चोपड़ा):- नगर पंचायत टाहलीवाल में आज नई कमेटी का गठन हो गया। भाजपा समर्थित कमेटी के गठन के साथ ही नीरजना राणा को नगर पंचायत टाहलीवाल का अध्यक्ष तथा राज कुमार मल्ली को उपाध्यक्ष चुना गया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नई कमेटी को बधाई देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।
नवगठित कमेटी ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज तथा अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई कमेटी के गठन से टाहलीवाल में रुके हुए विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर भाजपा नेता प्रूवरम कुमार, मंडल अध्यक्ष अनीता जसवाल, अशोक कुमार, अर्जुन सिंह, पवन बीटन, कमल सैनी, अशोक राणा, कुलविंदर राणा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे. यह चुनाव प्रक्रिया एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ