हरियाणा/हिसार:- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरिराणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा के वार्षिक बजट में प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को पूरी तरह निराशा हाथ लगी है। वार्षिक बजट में वैट कर व मार्केट फीस में किसी भी प्रकार की छूट ना देने से व्यापारियों में नाराजगी है। ना ही पेट्रोल व डीजल पर वैट कर काम किया और ना ही सब्जी, फलों व अनाज पर मार्केट फीस हटाई गई जबकि हरियाणा में छोटे व मध्यम उद्योग लगातार बंद होते जा रहे हैं।
हरियाणा के बजट में छोटे व मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किसी भी प्रकार की रियायतें ना देने से नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को इस बजट से भारी उम्मीद थी। मुख्यमंत्री ने व्यापारी व उद्योगपतियों से बजट में सुविधा देने के लिए जो सुझाव लिए थे वह सब ढकोसला निकला।
मुख्यमंत्री ने उन सभी सुझाव को रदी की टोकरी में डालने का काम करके व्यापारी व उद्योगपतियों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। जबकि हरियाणा सरकार हर साल कर्जा बढ़ाकर जनता पर लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज़ का बोझ डालने का काम किया है।
हरियाणा के बजट में छोटे व मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किसी भी प्रकार की रियायते ना देने से नाराजगी है बजरंग गर्ग
