हरोली/ऊना, 6 अगस्त (राजवीर चोपड़ा):- आज स्वास्थ्य खंड हरोली एवं सांसद मोबाइल स्वस्थ सेवा के संयुक्त तत्वावधान में गांव संसोवाल में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों का वितरण एवं लैब जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। इस शिविर में कुल 89 मरीजों की ओपीडी की गई तथा 45 निःशुल्क लैब टेस्ट किए गए।
सांसद मोबाइल स्वस्थ सेवा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित एक जनहितकारी पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस शिविर को सफल बनाने में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अशोक कंग, डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष, निहाल सिंह, आशा वर्कर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
स्वास्थ्य खंड हरोली एवं सांसद मोबाइल स्वस्थ सेवा द्वारा संसोवाल में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
