होशियारपुर:- चब्बेवाल विधान सभा हलके के लोगों तक सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और इसी कड़ी में आज आवास योजना के तहत विधानसभा हलके के 195 परिवारों को नए मकान बनाने के लिए 2 करोड़ 92 लाख 50 हजार रुपये की राशि वितरित की गई, यह प्रगटावा चब्बेवाल विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए किया।
उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 1.50 लाख रुपये की राशि दी गई है और आने वाले समय में अन्य परिवारों को भी इसी तरह की सहायता प्रदान की जाएगी ताकि हर परिवार के सिर पर पक्की छत हो। विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि हम चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के अन्य सभी परिवारों की फाइलें भी कलीयर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिन्होंने आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है।
विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की आप सरकार समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए लगातार फंड मुहैया करा रही है, वहीं दूसरी तरफ होशियारपुर से आप के लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल लगातार ग्रांटें जारी कर रहे हैं और पूरे जिले में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार लोक कल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ा रही है जिसका उद्देश्य हर परिवार का जीवन स्तर ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान किया है और यह पहली बार है कि राज्य में युवाओं को बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के नौकरियां दी गई हैं।
विधायक डॉ. इशांक कुमार ने अंत में कहा कि चब्बेवाल हलका मेरा घर है और यहां रहने वाले लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं और मैं अपने परिवार की सेवा में हमेशा हाजिर रहूंगा।
चब्बेवाल विधान सभा हलके के 195 परिवारों को मकान बनाने के लिए 292 करोड़ की राशि बांटी विधायक डॉ इशांक कुमार चब्बेवाल
