रतिया, 27 दिसम्बर:- चार साहिबजादों एवं माता गुजर कौर के शहीदी सप्ताह के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब पुराना बाजार में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया जिसमें कैंप के दौरान आए लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए निःशुल्क लैब टैस्ट करके दवाईयां प्रदान की गई।इस मौके पर कैंप आए डाक्टरों व टीम का बाबा बंदा सिंह बहादुर स्टडी सर्कल द्वारा सम्मान चिन्ह देकर सम्मान किया गया। 
वहीं स्वास्थ्य जांच कैंप की जानकारी देते हुए समाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह सेठी ने बताया इस स्वास्थ्य जांच कैंप में थिंद लाइफकेयर अस्पताल से डा गुरसिमरन थिंद के नेतृत्व में टीम पहुंची और इस दौरान उन्होने कैंप में आए आए लोगों की जांच करके निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
 इसके अलावा सिंह लेबोरेट्री से परविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कैंप में पहुंचकर लोगों के रोगों से संबंधित निःशुल्क टैस्ट किए गए जिसमें ब्लड शूगर, एचबी, यूरिक एसिड, कैल्शियम, केलिस्ट्राल, इत्यादि की जांच की गई।  
उन्होंने बताया कि इस कैंप में क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़ कर शामिल होकर कैंप का लाभ उठाया। सिख इतिहास कुर्बानियों से भरा हुआ है। दुनिया में ऐसी मिसाल शायद ही कही देखने को मिले जहां छोटी उम्र में इतना जज्बा और बिना डर के लालच के आगे न झुकते हुए साहिबजादों ने अपने धर्म में अडिग रहते हुए समाज के लिए अपने आपको न्यौछावर कर दिया। इसलिए हमेशा भाईचारा व एकता कायम रखनी चाहिए और हमेशा किसी भी जरूरतमंद के सहयोग मदद के लिए सहयोग करना चाहिए।