होशियारपुर:- श्री गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी और भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दियाला जी तथा गुरु श्री तेगबहादुर जी के दिल्ली चांदनी चौक से शीश लाने वाले भाई उदय सिंह जी, भाई जैता जी और भाई जमाला सिंह ननूआ जी की शहादत को समर्पित, सोशल वेलफेयर सोसाइटी  सोसाइटी (रजिस्टर्ड), गढ़शंकर द्वारा निजी  अस्पताल गढ़शंकर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
 इस शिविर का उद्घाटन श्री हरिमंदिर पटना साहिब के तख्त बोर्ड सदस्य हरपाल सिंह जोहल और रजिंदर सिंह ननूआ ने संयुक्त रूप से किया।विशेष अतिथि कनवर अरोड़ा (इमिग्रेशन के मालिक), बार एसोसिएशन गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष पंकज कृपाल, समाज सेवक जसवीर सिंह जस्सी पुरखोवाल, रोटरी क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष रजिंदर प्रसाद सोनी सहित अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। हरपाल सिंह जोहल ने कहा कि श्री गुरु तेगबहादुर ने हिंद की चादर और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 
सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर के अध्यक्ष हरमेल सिंह सैनी और उनके सहयोगियों  द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो शहीदों को श्रद्धांजलि है।रजिंदर सिंह ननूआ, अध्यक्ष सैनी भवन रोपड़, जो शहीद जमाला सिंह ननूआ के वंश से सम्बंधित है और मौजूदा समय में जन कार्यों हित समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे  है, ने कहा कि हमारे गुरुओं ने धर्म रक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया है। उन शहीदों को समर्पित यह रक्तदान शिविर अत्यंत प्रशंसनीय पहल है।
रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से आए रक्तदाता की ओर से 45 यूनिट रक्तदान किया। जिसे संत गुरमेल सिंह मेमोरियल अस्पताल और ब्लड बैंक गड़ी कानूनगो शहीद भगत सिंह नगर की तकनीकी टीम ने एकत्र किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी जे.पी. सिंह, गुरमेल सिंह देनोवाल, बघेल सिंह पहलवान, डॉक्टर जगमोहन सिंह, अवतार सिंह सैनी, सैनी ऑटो टीवीएस गढ़शंकर के मनजीत सिंह ललियां, रेशम सिंह लब्बा, थाना अध्यक्ष बख्शीश सिंह, ईशविंदर सिंह ढिल्लो, जत्थेदार मलकीत सिंह माहल, दीपा दुशियंत वालिया, रोहित शर्मा, शिंगारा सिंह कल्याण, उकार सिंह चहलपुरी, इंजीनियर सुखविंदर सिंह जोश बी.बी.एम.बी. नंगल, हरदीप सिंह बनवैट, कुलविंदर सिंह , एडवोकेट हरप्रीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
 इस अवसर पर पहुंचे सभी लोगो का हरवेळ सिंह सैनी अध्यक्ष सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं समाजसेवी रवि कुमार ने सभी  का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने वाली सभी स्वयंसेवी संस्थाओं और रक्तदाताओं का हृदय से आभार। श्री हरनेक सिंह बंगा, दीपक कुमार राजू, प्रेम सिंह नंबरदार, बघेल सिंह पहलवान, हरदीप सिंह दीपा, अवतार सिंह देनोवाल, श्रीमती परमजीत कौर सैनी समेत अन्य अनेक क्षेत्रीय गणमान्य भी इस अवसर पर मौजूद थे।