अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 30-35 वर्षीय युवक की मौत

लालड़ू, 27 सितंबर:- अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव लेहली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 30-35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक जितिंदर पाल ने बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल डेराबसी लाया गया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है, वह प्रवासी लग रहा है। जिसने पीली टी-शर्ट और हरा लोअर पहना हुआ है, पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल डेराबसी के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस भी अपने स्तर पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है.