झूठ की नींव पर बनी पंजाब सरकार का अब कोई आधार नहीं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 7 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब में जो सरकार चल रही है, वह झूठ की नींव पर बनी थी। इस सरकार ने न तो जनता के कल्याण के लिए कोई सार्थक काम किया और न ही उनके पास काम करने की इच्छाशक्ति है। अब पंजाब की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है।

चंडीगढ़, 7 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब में जो सरकार चल रही है, वह झूठ की नींव पर बनी थी। इस सरकार ने न तो जनता के कल्याण के लिए कोई सार्थक काम किया और न ही उनके पास काम करने की इच्छाशक्ति है। अब पंजाब की जनता इस सच्चाई को समझ चुकी है।
आज पंजाब के संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में पूरी तरह असफल रही है। दिल्ली में उनकी झूठ का पर्दाफाश हो गया है, क्योंकि झूठ लंबे समय तक नहीं चलता। पंजाब में अब इनका कोई आधार नहीं रहा है और पंजाब में होने वाले उप-चुनाव में लोग सही दिशा में फैसला करेंगे।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का ध्यान लोगों की सुविधाओं की जगह अपनी सुविधाओं पर केंद्रित रहा है। पंजाब की जनता समझदार है। लुधियाना उप-चुनाव का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब भी तेजी से आगे बढ़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं कर रही, जिसके कारण वहां की जनता इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कर रही है। उसी तरह, पंजाब सरकार भी अपने किसानों की चिंता करे और उनकी फसल का उचित मूल्य दे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान होने की स्थिति में हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 15,500 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा किसानों को प्रदान किया है। इसके अलावा, सब्जी उगाने वाले किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत राहत दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी हरियाणा के लोगों को मिल रहा है, जबकि पंजाब के लोग इससे वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केवल वादों की सियासत छोड़कर जमीनी स्तर पर काम करे और अपने लोगों को केंद्र की योजनाओं का मौजूदा लाभ देने का काम शुरू करे।