मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा के निधन पर शोक व्यक्त किया
चंडीगढ़, 7 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के संगरूर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।

शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार सुखदेव सिंह ढींडसा का एक लंबा सियासी सफर रहा है। वे विधायक भी रहे, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी रहे और पंजाब में भी उन्होंने मंत्री के रूप में जनसेवा की जिम्मेदारी निभाई। वे बड़े कद के नेता थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री ने वाहेगुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।