चेयरमैन डॉ कुलवरण सिंह को सदमा बड़े भाई रूप सिंह का निधन
हरोली/ऊना, 03 सितंबर (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के चेयरमैन डॉ. कुलवरण सिंह को उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनके बड़े भाई रूप सिंह जी का निधन हो गया। उन्होंने इस फानी संसार को अलविदा कह दिया।
रूप सिंह जी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भज्जल, गढ़शंकर में 04 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे किया जाएगा।
इस दुख की घड़ी में तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से डॉ. कुलवरण सिंह जी एवं समस्त परिवार के साथ दुःख साझा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया गया। कमेटी की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
