डॉ प्रदीप शर्मा स्नेही की पुस्तक देश का गौरवहरियाणवी पुरुष खिलाड़ी हुई रिलीज
अंबाला, 3 सितंबर:- एस.ए.जैन कॉलेज अंबाला शहर के पूर्व प्रिंसिपल और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व चेयरमैन डॉ. प्रदीप शर्मा 'स्नेही' द्वारा लिखी पुस्तक "देश का गौरव: हरियाणवी पुरुष खिलाड़ी" को कॉलेज में एक समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध वॉलीबॉल खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने रिलीज किया। उनके साथ प्रिंसिपल डॉ. विनीत जैन, खेल विभाग के प्रमुख डॉ. सुरिंदर तंवर और देव समाज कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल अनीता स्नेही भी मौजूद थीं।
डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि डॉ. स्नेही की यह पुस्तक हरियाणा के खेल इतिहास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज कही जा सकती है। इसमें ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित 16 खेलों के 104 खिलाड़ियों की उपलब्धियों, पदकों, संघर्ष और सम्मानों का विवरण दिया गया है।
कार्यक्रम का संचालन सुरिंदर तंवर ने किया। डॉ. विनीत जैन और डॉ. सुरिंदर तंवर ने डॉ. दलेल सिंह, डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही और अनीता स्नेही को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. स्नेही की यह 24वीं पुस्तक है। इससे पहले वे हरियाणवी महिला खिलाड़ियों के बारे में पुस्तक "देश का गौरव: हरियाणवी महिला खिलाड़ी" भी लिख चुके हैं जो हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित की गई है।
