पंजाबी साहित्य सभा बठिंडा द्वारा धर्मपाल उपाशक के देहांत पर दुख का प्रकटावा

बठिंडा:- पंजाबी साहित्य सभा रजि बठिंडा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समूह सदस्यों ने प्रसिद्ध साहित्यकार धर्मपाल उपाशक के देहांत पर गहरे दुख का प्रकटावा किया है। साहित्य सभा के प्रधान जसपाल मानखेड़ा सरपरस्त गुरदेव खोखर जनरल सेक्रेटरी रणजीत गौरव ने बिछड़े लेखक साथी की मौत पर अफसोस प्रकट करते हुए कहा कि उपाशक जी बहु-आयामी लेखक, साहित्यकार, पत्रकारिता और सामाजिक सक्रियताओं से जुड़े हुए इंसान थे। 
धर्मपाल जी की बेटी अनीता शब्ददीश और दामाद नाटककार शब्दीश के साथ गहरे दुख का इजहार करने वालों में बलविंदर भुल्लर, दिलबाग सिंह, अगाजवीर, हरबंस लाल गर्ग, रमेश गर्ग, अमन दातेवास, रणबीर राणा, दमजीत दर्शन, लछमन मलूका, रविंदर सिंह संधू, भोला सिंह समीरिया शामिल थे। 
साहित्य सभा के सलाहकार बोर्ड के सदस्यों प्रिं. अमरजीत सिंह सिद्धू, अमर सिंह सिद्धू, हरबंस सिंह बराड़, पवन कुमार जिंदल और गोपाल सिंह कोटफत्ता ने भी उपाशक जी के परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं सांझा की हैं।