राज्यस्तरीय खेलों में 800 खिलाड़ियों ने गुरु नानक अकादमी रतिया में लिया हिस्सा
रतिया, 25 अगस्त:- गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकैडमी, रतिया में आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों एवं शिक्षण संस्थानों से लगभग 800 खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल तथा एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यातिथि प्रोफेसर रविंदर सिंह बलियाला, उपाध्यक्ष भाजपा हरियाणा, ने शिरकत की, जबकि एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता एमडी स्वर्ण सिंह ने की |अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अकैडमी के डायरेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी की ओवरऑल चैंपियनशिप कैथल जिला ने अपने नाम की। खो-खो में जींद जिला ओवरऑल विजेता रहा, जबकि आईडीपीएस स्कूल फतेहाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में पानीपत जिला ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि दूसरा स्थान गुरु नानक अकैडमी रतिया, जिला फतेहाबाद ने हासिल किया। एथलेटिक्स की 10 किलोमीटर दौड़ में अंबाला जिला विजेता रहा, जबकि 5 किलोमीटर दौड़ में फतेहाबाद जिला विजेता बना।
ईनाम वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रतिया के मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, श्री अरोड़वंश महासभा के प्रधान राजपाल ग्रोवर, बिट्टू ग्रोवर तथा हरियाणा कांग्रेस के महासचिव टिटू गिल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके अलावा अशोक मदान की ओर से पूजा एम्पोरियम के अपार इंसा, मास्टर काहन सिंह, पूर्व सरपंच पलविंदर सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन केवल कृष्ण मेहता तथा डॉ. नैब सिंह मंडेर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
अकैडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ गुरजीत सिंह तथा हेड कोच ने खेल प्रबंधों को शानदार तरीके से संभाला। विभिन्न खेलों के क्वालिफाइड कोचों ने निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से प्रतियोगिताओं का संचालन किया। प्रतियोगिता की पूरी खेल प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई, जिसमें एमडी गुरजीत सिंह की अहम भूमिका रही। ऑनलाइन व्यवस्था के कारण प्रतियोगिताओं के संचालन और परिणामों को व्यवस्थित रखने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई।
इस अवसर पर प्रिंसिपल जसबीर कौर, अकैडमी प्रेसिडेंट कश्मीर सिंह, चेयरमैन स्वर्ण सिंह, ट्रस्टी मलकीत सिंह संधू, रमनदीप कौर, कुलदीप कौर, कांता रानी एवं अमन सिंह खड़कवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रोफेसर रवि, प्रोफेसर अनुज राजस्थान, प्रोफेसर बनवारी लाल, गतका कोच चंद सिंह, खो-खो कोच नीलम, कबड्डी कोच कश्मीरी लाल, भजन कोच, हरबंश कोच तथा शॉटपुट कोच रघुवीर का विशेष योगदान रहा। प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर एवं प्रिंसिपल सुशील कुमार ने मंच संचालन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
अकैडमी के एमडी स्वर्ण सिंह ने कहा कि इस तरह की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध करवाना, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अकैडमी स्टाफ एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे।
