चंडीगढ़ (हरमिंदर सिंह नागपाल):- प्रशासन चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्रों की जांच करके उनके गृह राज्यों से जारी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्रों के आधार पर उन्हें तुरंत नए प्रमाणपत्र जारी करे अथवा उनके मौजूदा प्रमाणपत्रों को ही नामांकन के लिए स्वीकार करे।

चुनाव प्रक्रिया के इस अंतिम चरण में इस प्रकार का स्पष्टीकरण जारी करना चुनाव आयोग की ओर से उचित नहीं है।

चंडीगढ़ में पंजीकृत किसी भी ऐसे मतदाता को, जिसके पास किसी सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी वैध अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र है, आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।