जैतो, 25 नवंबर (रघुनंदन पराशर) :- क्षेत्र की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था सरस्वती जीनियस स्कूल, जैतो को यह घोषणा करते हुए गर्व और खुशी हो रही है कि नौवीं कक्षा की होनहार छात्रा और श्री गगनदीप सिंह की बेटी मनजसवीर कौर ने पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता “खेडां वतन पंजाब दियां” में शानदार प्रदर्शन किया। उसने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता और स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों और प्रिंसिपल डॉ. नितेश सोढ़ी ने छात्रा को उसकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करती हैं।