तिबड़ी/गुरदासपुर (पैगाम-ए-जगत) :- प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक मनजीत सिंह टांडा की पत्नी स्वर्गवासी श्रीमती गुरबचन कौर की बरसी गांव तिबड़ी में उनके निवास स्थान पर मनाई गई। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गए अखंड पाठ साहिब के भोग और गुरबाणी कीर्तन के उपरांत श्रद्धांजलियां अर्पित की गईं।
इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। विशेष तौर पर साहित्यकार बलविंदर बालम ने स्वर्गवासी गुरबचन कौर की जीवनशैली के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर सगे-संबंधी, रिश्तेदार, भाई-बहन, बेटियां, पुत्र, बहुएं और अन्य स्नेही मित्र भी उपस्थित थे। मनजीत सिंह टांडा ने समारोह में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर मेजर अमरीक सिंह, बावा सिंह नायब तहसीलदार, बलवीर सिंह एक्स डिप्टी, जगजीत सिंह अलूणा, परविंदर सिंह बैंस, गुरनाम सिंह लुबाणा, सुलक्खण सिंह सरपंच नवा शाला, रणजीत सिंह कैप्टन, चरणजीत सिंह टांडा, कैप्टन गुरमेल सिंह मुकेरियां, इंजीनियर हरदीप सिंह, जत्थेदार दलीप सिंह, बेटी अमनप्रीत कौर, कैप्टन जरनैल सिंह, मुख्य ग्रंथी सुरजीत सिंह, कैप्टन कुमार सिंह, सूबेदार मंगल सिंह, बीबी परमजीत कौर, हरभजन सिंह नवा शाला, जोगिंदर सिंह, गुरप्रसाद सिंह और इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह उपस्थित थे। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
